फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में बीकॉम प्रथम ने बाजी मारी

विज्ञापन
कायमगंज विद्या मंदिर में क्रिकेट प्रतियोगिता में वैटिंग करता खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। विद्या मंदिर डिग्री कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में बीकॉम प्रथम वर्ष की टीम ने 25 रनों से मैच जीत लिया है। इसमें बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम 73 रन बनाकर आल आउट हो गई। विजेता टीम के खिलाड़ी हरफनमौला ने 34 रन बनाए। इसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

नगर के विद्या मंदिर डिग्री कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बीकॉम प्रथम वर्ष व बीकॉम तृतीय वर्ष के बीच क्रिकेट का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें बीकॉम प्रथम वर्ष ने टॉस जीता। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर के खेल में कुल 7 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एकतरफा मुकाबले में बीकॉम तृतीय वर्ष की पूरी टीम 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह बीकॉम प्रथम वर्ष की टीम ने फाइनल मुकाबला 25 रनों से जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका देवेंद्र सिंह व पंकज ने निभाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधक अरविंद गोयल, प्राचार्य डॉ. श्याम मिश्रा, खेलकूद प्रभारी कुलदीप आर्य ने बैटिंग कर मैच की शुरुआत की। राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू हुआ। डॉ. पूजा सिंह, मनोज वर्मा, विनायक तिवारी, अभिषेक गुप्ता, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें