फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से पेड़ और पोल उखड़े, कई मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से शुरू हुई आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। शहर की बिजली सप्लाई भी नौ घंटे के लिए बाधित हुई, जबकि देहात क्षेत्र में देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दो घंटे की बारिश से मुसीबत बने जलभराव से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। खेतों में खड़ी मक्का की फसलें गिर गईं। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सफाई की खुली पोल, जलभराव बना आफत
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद भले ही कोरोना कर्फ्यू के दौरान नाले-नालियों की सफाई के लिए अभियान चला रहा हो, मगर इसका सच दो घंटे की बारिश में सामने आ गया। शहर के अधिकतर मोहल्ले जलमग्न हो गए। बारिश से पलड़िया, पल्ला ताला पश्चिम, गुदड़ी, चिलसरा रोड, गंगानगर, लिंजीगंज, तलैया फजल इमाम, खटकपुरा इज्जत खां, स्टेट बैंक गली आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद घरों से निकले लोगों के वाहन जलभराव में बंद हो गए। लाल सराय में मुख्यमार्ग पर पानी भरने से दोपहिया वाहन और पैदल यात्री काफी देर फंसे रहे।
पेड़ गिरने से चार मकान क्षतिग्रस्त
शहर के मोहल्ला बजरिया जाफर खां में तूफानी हवाओं का झोका एक बरगद और नीम का पेड़ नहीं सह सका। दोनों ही पेड़ जड़ से उखड़ कर मकानों के ऊपर जा गिरे। इससे मोहल्ले की बेबी, शारदा, अनी और अरशद के मकान क्षतिग्रस्त हुए। पेड़ गिरते ही मकानों में रह रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

नवाबगंज-मंझना रोड पर टूटा पेड़
नवाबगंज। आंधी-पानी में नवाबगंज से मंझना जाने वाले मार्ग पर भी कई पेड़ टूट गए। इससे सड़क पर वाहनों को निकलना मुश्किल हो गया। बारिश थमने के बाद पेड़ को हटवा कर रास्ता खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें