फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैँक कर्मियों ने प्रदर्शन कर दी चक्का जाम करने की धमकी

विज्ञापन
शहर के वृंदावन स्थित गली में बैंक आफ इंडिया के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शहर की वृंदावन गली स्थित बैंक आफ इंडिया में सोमवार शाम बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 11वां वेतन समझौता लंबित होने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। सरकार को चक्काजाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के बैनर तले वृंदावन गली स्थित बैंक आफ इंडिया में अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मंत्री केदार शाह ने कहा कि 11वां वेतन समझौता 30 माह से लंबित है। इससे बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश है।
सरकार को चक्काजाम करने की चेतावनी देते हुए पुरानी पेंशन में सुधार की आवश्यकता बताई। 31 जनवरी को और बड़ा प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। दो दिवसीय हड़ताल में एक फरवरी को कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला जाएगा। अंकित श्रीवास्तव, सचिन भगत, फैज अहमद, कृष्णा शुक्ला, अनुरोध तिवारी, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेट बैंक आफ इंडिया एसोसिएशन कानपुर परिक्षेत्र के उपमहामंत्री विजय अवस्थी के नेतृत्व में फतेहगढ़ की एसबीआई शाखा में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो दिवसीय बैंकों की हड़ताल होने जा रही है। बैँक कर्मी 20 फीसद वेतनवृद्धि की मांग कर रहे हैं। सरकार की नीतियां लागू करने के लिए बैँक कर्मियों पर बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इसके एवज में वेतन वृद्धि नहीं की जा रही। इससे हड़ताल की संभावनाएं बढ़ रही हैं। धर्मेंद्र सिंह, काजल, वीरू बाथम वरुण कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें