फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिक ने बैंक प्रबंधक को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैंक शाखा प्रबंधक को भट्ठा मालिक ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं प्रबंधक समेत स्टाफ भयभीत है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक हुकुम सिंह ने सोमवार को सिविल लाइन निवासी भट्ठा मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि भट्ठा मालिक का खाता उनकी बैंक में है। लोन के इस खाते के नवीनीकरण के लिए मार्च में जरूरी कागज मांगे थे। इस पर भट्ठा मालिक ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
सोमवार को वह साथियों के साथ आए और खाता बंद करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर उनका खाता बंद करवा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने कर्मचारियों व अन्य ग्राहकों के सामने ही उन्हें जातिसूचक गाली देकर अपमानित किया। जान माल की धमकी देकर सभी चले आए।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक हुकुम सिंह ने आरोपी से स्टाफ व खुद को जान माल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें