फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को बैंकों में रहेगी तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मांगों के समर्थन में 27 जून को बैंकों में तालाबंदी रहेगी। हड़ताल की सफलता के लिए यूनियन के नेताओं ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सेठ गली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शाम साढ़े पांच बजे प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री केदार शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। लिहाजा 27 जून को बैंकों में पूरी तरह से तालाबंदी रहेगी।
उनकी मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग की शुरुआत, अप्रैल 2010 के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम समाप्त करके पुरानी पेंशन योजना लागू करना, बैंकों में पर्याप्त नई भर्ती करने और सभी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करना शामिल है। जिला मंत्री ने कहा कि 22 जून से काला फीता बांधकर कर्मचारी काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें