फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह छोटे ग्राहकों के साथ बैंक कर रहे हैं भेदभाव

Sun, 13 Nov 2016 11:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
शनिवार देर शाम कुछ बैंकों में नई करेंसी पहुंची और रविवार से इन नोटों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई। कायमगंज की किसी भी बैंक ने ग्राहकों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा। सुबह लाइन में लगे लोगों को बैंक अधिकारियों ने सर्वर खराब होने की जानकारी दी और नोट बदलने और जमा करने से मना कर दिया। इस कारण ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं पुलिस लोगों को बैंक की सीढ़ियों से धक्का मार कर हटा रही थी। लोगों ने बताया नगर के दबंग व बडे़ लोग बैंक में रुपये आसानी से जमा और बदल जाते है। गांव रायपुर निवासी शीला पत्नी राजू रविवार को गल्ला मंडी स्थित स्टेट बैंक से रुपये निकालने आई थीं।

घंटो लाइन मेें लगने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं भीड़ पर पुलिस ने लाठी बजाने से गांव सिमौर निवासी मनोज घायल हो गया। नगर की एक्सिस बैंक ने चार दिन में एक भी रुपये आम जनता को नहीं दिया और न ही एटीएम चालू किया। रविवार को एसबीआई, बैंक आफ इंडिया, पीएनबी को छोड़कर किसी भी बैंक ने पैसे नहीं बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें