फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 1.08 करोड़ रुपये से होगा बजरंग धाम का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज/मोहम्दाबाद। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में रोहिला के निकट बजरंग धाम सेवा आश्रम का एक करोड़ आठ लाख की लागत से पर्यटन विभाग सुंदरीकरण कराएगा। लखनऊ में पांच सितंबर को अप्रेजल समिति की बैठक में विचार के बाद इस परियोजना के लिए जल्द ही बजट जारी होने की संस्तुति हुई है। जिला पर्यटन एवं सूचना अधिकारी मोहम्मद मकबूल का कहना है कि परिसर में सभी नागरिक सुविधाएं होंगी। सुंदरीकरण में यात्री छाया शेड, इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, पेयजल व्यवस्था आरओ प्लांट, बैठने के लिए बेंच सहित सभी सुविधाएं होंगी। हरियाणा में गुरु दीक्षा लेकर आए महंत स्वामी पागलनाथ महाराज ने बताया कि सांसद मुकेश राजपूत व भोजपुर विधायक ने यहां आकर सुंदरीकरण का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

बजरंग धाम सेवा आश्रम का इतिहास बहुत पुराना है। 70 साल पहले मंदिर में नौ फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा स्थापित हुई। मां दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर भी स्थापित हुआ। इसी साल फरवरी में 51 फीट ऊंची व 30 फीट गहरी विशाल हनुमान प्रतिमा स्थापित की गई। जिसे राजस्थान से आए कारीगरों ने पांच साल में तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें