फर्रुखाबाद। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रविवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी बाजार व संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कमालगंज में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को जनपद के सभी बाजार बंद रहेंगे। इससे बेहतर तरीके से सभी दुकानों, संस्थानों का सैनिटाइजेशन कराया जा सकेगा। शहर में रात्रि कर्फ्यू का समय नौ से सुबह 6 बजे तक ही निर्धारित रहेगा। उन्होंने बताया कि कमालगंज क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने से रात्रि कर्फ्यू लागू करने के आदेश दिए हैं।
इससे कमालगंज में भी शहर व फतेहगढ़ की तरह रात नौ बजे से सुबह 6 बजे आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वहीं पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों को रविवार को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।