फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक पर लट्ठा रखने में आरोपी की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे ट्रैक पर 35 किलो का लट्ठा रखने में आरोपी की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन

कायमगंज शमसाबाद रेलवे ट्रैक पर 23 अगस्त की रात को कासगंज पैसेंजर के लोको पायलट ने जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। इसमें बताया कि किसी ने ट्रैक पर 35 किलो का लकड़ी का लट्ठा रख दिया था। ट्रेन का इंजन लकड़ी के लट्ठे से टकरा गया। इससे हादसा होते होते टल गया। पुलिस व रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का लट्ठा रखने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कायमंगज कोतवाली क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी देव सिंह व उसके साथी को रेलवे ट्रैक पर लट्ठा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। देव व उसके साथी ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया था। देव सिंह की ओर से कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद देव सिंह की जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें