फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुश्ती में दांव-पेच दिखाते हुए पहलवानों ने जीत की दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दांव-पेच दिखाते हुए खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी को चित कर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में पांच और बालक वर्ग में तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुक्केबाज प्रशिक्षक अथक पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कुश्ती बालक वर्ग 25-30 किग्रा. भार वर्ग में उत्तम कुमार, ब्रह्मानंद, नीलेश, 30-35 में आर्यन, शोभित, प्रांशू, 40-45 में नईम, अंकित, आर्यांशू व 45 प्लस किग्रा. भार वर्ग में मोहित कुमार, लकी और सुमित कुमार ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग 25-30 किग्रा. भार वर्ग में क्षमा, सुशीला, आकांक्षा, 30-35 में नेहा, खुशबू, तनु, 35-40 में सुहानी, अनिवंता, सिमर, 40-45 किग्रा. भार वर्ग में उर्यांशी, पारुल, कीमती कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 45 प्लस किग्रा. भार वर्ग में नैंसी ने प्रथम और नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, अरुण यादव, कुलदीप कुमार, आलोक कुमार, दुर्गा वर्मा, विमलेश कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित यादव, आलोक कुमार, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें