फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित दुर्गा नारायण पीजी कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को 100 मीटर फर्राटा में जीत बहादुर सिंह ने प्रथम, रजनेश शर्मा ने द्वितीय व पुष्पराव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्रा वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में महक कटियार प्रथम, स्वीटी कुमारी द्वितीय व प्रियंका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेलकूद का बड़ा महत्व होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
पांच हजार मीटर दौड़ में छात्र वर्ग से सौरभ कुमार प्रथम, सुरजीत कुमार द्वितीय, अनुराग सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग से 800 मीटर दौड़ में प्रियंका यादव प्रथम, महक कटियार द्वितीय और सरस्वती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट थ्रो छात्र वर्ग में आदित्य कुमार प्रथम, जमालुद्दीन द्वितीय, सुमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग से शॉटपुट थ्रो में पूजा यादव प्रथम, मीनाक्षी कठेरिया द्वितीय और रुचि पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग से लंबी कूद प्रतियोगिता में रजनेश शर्मा प्रथम, पुष्कर राव द्वितीय व जीतबहादुर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में पूजा यादव प्रथम, रुचि पाल द्वितीय और प्रियंका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कालेज की छात्रा हिमांशी अग्निहोत्री, दीपा चौरसिया, प्रभा राजपूत ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. केएम सचदेवा, डा. आरके गुप्त, डा. विशंभर सिंह, डा. वीके तिवारी, डा. साधना शुक्ला, डा. मुकेश सिंह राठौर और क्रीड़ा अधीक्षिका डा. भारती विष्ट उपस्थित रहीं।