फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सराफा दुकान से जेवर भरा थैला गायब

Fri, 03 Jan 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
राजपुर सराफा दुकान पर जानकारी करती थानाध्यक्ष।  - फोटो : राजपुर सराफा दुकान पर जानकारी करती थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
अमृतपुर। सर्राफा की दुकान से दिनदहाड़े जेवर से भरा थैला गायब हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा राजपुर में हरसिंहपुर निवासी ललित सक्सेना की सर्राफा दुकान है। शुक्रवार को सराफा व्यापारी ने 11 बजे दुकान खोल कर थैला गद्दी पर रख दिया। इसके बाद वह सफाई करने लगा। पूजा करने के बाद वह लघुशंका करने चले गए। जब वह लौटकर आए तो झोला गायब था। दुकान में काफी देर झोला की खोजबीन की, लेकिन कहीं नहीं मिला। ललित सक्सेना ने 112 पर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी मीनेश पचौरी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। ललित सक्सेना ने बताया कि झोले में 25 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी व 50 हजार रुपये रखे थे। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें