अराजकतत्वों ने परचून के खोखे में आग लगा दी। इससे हजारों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा के गांव ढिलावल निवासी मिंटू खां की गांव के प्राथमिक कन्या विद्यालय के पास परचून का खोखा है। बुधवार की रात मिंटू खोखा बंद कर घर चले गए।
रात किसी समय अराजकतत्वों ने खोखे में आग लगा दी। कुछ ही देर में खोखे में रखा सारा सामान राख हो गया। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार समेत ग्रामीण मौके पर आ गए।
दुकानदार ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेखपाल कोतवाल सिंह ने भी जांच की। दुकानदार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उसके खोखे में आग लगा दी। इससे उसका 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया।