फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जातियों को नहीं मिल रहा आरक्षण-बाबू सिंह

Tue, 14 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जनसभा में बोलते पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सिर्फ अनुसूचित जाति को ही पूरा आरक्षण मिल रहा है। जन अधिकार मंच सभी जातियों को आरक्षण दिलाने के लिए प्रयासरत है। यह बात जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाह ने प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।
विज्ञापन



मंगलवार को रामलीला मैदान में हुई जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता की चाभी हमने सपा को सौंपी तो उसने अपनों को लाभ पहुंचाया। लोग वोट की ताकत को पहचानें और सोच-समझकर मतदान करें।

उन्होंने अमृतपुर विधानसभा के प्रत्याशी संजय सोमवंशी, भोजपुर के धर्मेंद्र पाल और कायमगंज विधानसभा के प्रत्याशी मनीराम और सदर विधानसभा के पार्टी समर्थित प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के जीतने पर भरपूर विकास होने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्वदेश शाक्य, कैप्टन प्रभात, मोहम्मद शकील, राहुल कुशवाह और वीरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वहीं पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बसपा सरकार में प्रदेश में दो-दो मुख्य चिकित्साधिकारियों की हत्या हुई पर एक भी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। बेहतर कानून व्यवस्था का दंभ भरने वाली बसपा सरकार में दो-दो डाक्टरों की हत्या के बाद कार्रवाई न होना उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें