फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकाम द्वितीय वर्ष टीम 36 रन से विजयी

Fri, 18 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या मंदिर महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद सप्ताह के पहले दिन बीकाम द्वितीय वर्ष ने प्रथम वर्ष की टीम को 36 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को खेल सप्ताह का उद्घाटन तहसीलदार विनोद जोशी ने बैटिंग करके की। उद्घाटन मैच में बीकाम द्वितीय वर्ष की टीम ने टॉस जीत कर अभिषेक तिवारी के 38 रन की बदौलत 124 रन बनाए।


बीकाम प्रथम वर्ष की टीम 12 ओवर में केवल 88 रन ही बना सकी । द्वितीय वर्ष की टीम ने 36 रन से जीत दर्ज की। अभिषेक तिवारी को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर मुकेश मोहन भारद्वाज और देवेंद्र सिंह रहे।  कुर्सी दौड़ में 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें दीक्षा गुप्ता प्रथम, कृति मिश्रा द्वितीय तथा आंशी जायसवाल  तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैरम प्रतियोगिता में प्रिया गुप्ता प्रथम, माही श्रीवास्तव  द्वितीय तथा रानी गुप्ता  तृतीय रही। इस दौरान विद्यालय  प्रबंधक अरविंद गोयल, प्राचार्य डा. वीके गुप्ता, कुलदीप आर्य, मनोज वर्मा, डा. रश्मि गंगवार, विनायक तिवारी, अमित सिंह, पवन बाथम व सुखदेव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें