फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जागरूकता रैली निकाल अग्निशमन के बताए उपाय

Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सेंट्रल जेल चौराहा पर पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक करते फायरकर्मी। - फोटो : सेंट्रल जेल चौराहा पर पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक करते फायरकर्मी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अग्निशमन दिवस पर यूपी फायर एंड इमरजेंसी सेवा के अधिकारियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि लोगों के जागरूक रहने से ही हादसों को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

14 से 20 अप्रैल के मध्य अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इसके तहत लोगों को जागरूक कर हादसों को रोकने के लिए उपाय बताए जाते हैं। इस दौरान यूपी फायर एंड इमरजेंसी सेवा की जागरूकता रैली को मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीओ फायर ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डाक विस्फोट में मारे गए दमकल कर्मियों की याद में यह दिन मनाया जाता है। कहा कि लोग यदि थोड़ा भी जागरूक हो जाएं, तो कई हादसों को आसानी से टाला जा सकता है। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों और वाहनों के साथ निकली रैली ने शहर का भ्रमण किया।
जागरूकता रैली फायर स्टेशन से निकलकर मिलेट्री चौराहा, भोलेपुर, आवास विकास तिराहा, लालगेट, बस अड्डा, ठंडी सड़क, आईटीआई चौराहा, सातनपुर मंडी होते हुए जिला जेल चौराहे से फायर स्टेशन पहुंची। इस दौरान लोगों को पंपलेट बांटकर अग्निशमन के उपाय बताए गए। लीडिंग फायरमैन भंवर सिंह, विनोद सिंह, फायरमैन सर्वेश कुमार, आशीष उपाध्याय, स्मृति कौशल, शिवम कुमार, नीलेश कुमार, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें