चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रों में रंग भरती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बढ़पुर ब्लाक के बीआरसी में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
बीआरसी बढ़पुर में पोस्टर, चित्रकला, निबंध, रंगोली और नारा लेखन प्रतियोगिता कराई गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़नामऊ की छात्रा मधु ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेठी जदीद की छात्रा आरती ने द्वितीय, चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेठी जदीद के छात्र विशाल ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सरिता ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़िया के छात्र सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
जल संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़िया की छात्रा मोहनी ने प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढिलावल के छात्र विक्रम ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय निनौआ की बबली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। रंगोली प्रतियोगिता में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय याकूतगंज नगला पंजाबा की कामिनी ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़नामऊ के छात्र विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नारा लेखन प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढिलावल के छात्र नितिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल, सह समन्वयक प्रदीप यादव, सुधा श्रीवास्तव, विनय प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक कुलदीप कुमार, प्रधानाध्यापक नानकचंद्र रहे।