फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मिट्टी खनन पर नहीं लग पा रही रोक, दिन दौड़ते ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
जहानगंज रोड पर मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस से साठगांठ कर सेंट्रल जेल चौकी व जहानगंज थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। पूरे दिन चौकी के सामने से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां निकलती रहतीं हैं। पुलिस व प्रशासन आंखें मूंदे रहता है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सेंट्रल जेल के क्षेत्र में जगह-जगह मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। एक जनप्रतिनिधि का भतीजा खनन माफिया का पार्टनर है। इससे कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। चौकी के सामने से पूरे दिन मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रालियां निकलतीं हैं। कुछ माह पहले एसडीएम सदर की सूचना पर नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार ने चार ट्रैक्टर ट्राली व दो डंपर खनन करते पकड़ लिए थे। उन्होंने खनन माफिया व उनके गुर्गों पर मामला दर्ज कराया था। आरोपियों ने सिपाहियों को धमकाकर वाहन चौकी से छुड़वा लिए थे। किरकिरी के बाद पुलिस ने दूसरे दिन सभी ट्रैक्टर ट्राली व डंपर खाली कराकर सीज कर दिए थे। खनन अधिकारी ने इन वाहनों से खनन न होने की क्लीन चिट दे दी। तबसे खनन माफिया के हौसले बढ़े हैं। बुधवार को मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली सेंट्रल जेल के पास से गुजरतीं दिखीं। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलेगी तो खनन अधिकारी के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें