फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कबड्डी में प्रथम तो वॉलीबाल में दूसरा स्थान पर रहा एवी इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। एवी इंटर कॉलेज शमसाबाद के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में हुए सम्मान समारोह में जनपद और ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय की अंडर-19 कबड्डी टीम ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वॉलीबाल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कनौडिया बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में हुई रंगोली प्रतियोगिता में भी विद्यालय के प्रतिभागियों ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी में विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र आशीष कुमार और शरद कुमार का चयन जनपद स्तर के लिए हुआ है। निबंध प्रतियोगिता में छात्र अंशुल ने जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अरविंद कुमार, सुनील प्रसाद, तेज रणवीर सिंह, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें