फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया के ट्रक चालक से मारपीट कर पचास हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। जिला औरैया के चालक से कार सवार पांच हमलावरों ने शनिवार शाम मारपीट कर पचास हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर कार सवार लोग फरार हो गए। ट्रक बीच सड़क में खड़ा होने पर जाम लग गया।
विज्ञापन

जनपद औरैया थाना व कस्बा बेला निवासी ट्रक चालक शैलेंद्र कुमार हेल्पर जिला एटा के थाना सकीट गांव कुइया निवासी आकाश दीक्षित के साथ ताजपुर चौकी के पास शनिवार को एक भट्ठे पर मौरंग उतारने आया था। शाम को मौरंग उतारने के बाद भट्ठा मालिक ने उसे मौरंग के 44,300 रुपये दिए। शैलेंद्र ट्रक लेकर लौट रहा था।
तभी टवेरा कार पर सवार लोगों ने ट्रक को रोक लिया। ट्रक चालक शैलेंद्र से मारपीट कर इन लोगों ने उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर कार सवार लोग फरार हो गए। ट्रक सड़क के बीच में खड़ा होने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस घायल चालक शैलेंद्र व हेल्पर आकाश को कोतवाली ले आई। पुलिस टवेरा के नंबर से उसके मालिक के बारे में जानने का प्रयास कर रही है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि रुपये छीनने और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें