फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संपत्ति का ब्योरा देने पर ही मिलेगा अगस्त का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा फीड करना होगा। ब्योरा फीड न होने पर अगस्त का वेतन नहीं मिलेगा। शासन से प्रमुख सचिव का आदेश आने से शनिवार को विभागों में डाटा फीडिंग के लिए खलबली मची रही।
विज्ञापन



शासन से प्रमुख सचिव एम. देवराज ने सभी विभागाध्यक्षों को जारी आदेश में कहा कि मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज करने वाले राज्य कर्मचारियों को ही अगस्त का वेतन दिया जाए। कार्मिकों ने वर्ष 2023 के सापेक्ष संपत्ति का विवरण दर्ज न कर वर्ष 2024 के सापेक्ष ब्योरा दर्ज कर दिया है। उन्होंने आदेश में कहा कि प्रदेश में तैनात आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व पीसीएस अधिकारियों की ओर से अलग से संचालित स्पैरो पोर्टल पर संपत्ति का विवरण भरा जाता है। इससे इन अधिकारियों को मानव संपदा पोर्टल पर विवरण भरने की अनिवार्यता नहीं है। स्पैरो पोर्टल का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर करने की कार्रवाई एनआईसी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें