फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग में पकड़ी गई चोरी की रिपोर्ट न लिखाने को लेकर सौदेबाजी करने का एक लाइनमैन का ऑडियो वायरल हुआ है।
इसकी शिकायत डीएम से की गई है। डीएम ने अधिशासी अभियंता को जांच कराने का आदेश दिया है।
राजेपुर क्षेत्र के गांव कड़क्का मड़ैया निवासी मनोज कुमार ने ऑडियो क्लिप के साथ डीएम से शिकायत की है। इसमें कहा कि 29 सितंबर को एक लाइनमैन ने फोन कर पांच हजार रुपये दिए जाने का दबाव बनाया।
लाइनमैन बोला कि जेई ने कहा है कि रुपये नहीं दोगे तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। पीड़ित ने लाइनमैन से बातचीत का ऑडियो भी वायरल कर दिया है।
पीड़ित ने जांच कराकर लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।