फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से मलबे में दबी महिला की मौत

विज्ञापन
उर्मिला देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। पास में लेटी पुत्री व भांजी बाल-बाल बच गई। दो घंटे बाद मलबे से महिला के शव को निकाला जा सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी उर्मिला देवी (55) गुरुवार रात को आंगन में पुत्री मांडवी व भांजी प्रियांशी के साथ अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी।
पति दिनेश व पुत्र केशव व विश्राम घर के बाहर दरवाजे पर लेटे थे। उर्मिला देवी के पड़ोसी मृगेंद्र का मकान कच्चा बना है।
मृगेंद्र की कच्ची दीवार से उर्मिला की पक्की दीवार सटी हुई थी। रात को लगभग नौ बजे मृगेंद्र की कच्ची दीवार उर्मिला की पक्की दीवार के ऊपर गिर पड़ी।
दोनों दीवारों का मलबा उर्मिला के ऊपर ही गिर पड़ा। आवाज सुनकर परिजन जाग गए। मलबे में दबी उर्मिला को परिजनों व ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

तब तक उर्मिला की मौत हो गई थी। घर के लोग रोने- बिलखने लगे। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उर्मिला की मौत दीवार गिरने से मलबे में दबकर दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें