फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। घर में घुसकर एक महिला से दंबग युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर युवक घर से मोबाइल व सिलिंडर लूट कर भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घर में मंगलवार रात गांव का एक दबंग युवक घुस आया। उसने तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया, तो ग्रामीण मौके पर आ गए।
यह देख आरोपी युवक उसका मोबाइल व सिलिंडर लूटकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि दबंग चार दिन से थाने नहीं आने दे रहा था। समझौते के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

थाने आते समय निजामुद्दीनपुर गांव के पास घेरने का प्रयास किया। लेकिन गांव के लोगों ने उसे भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव खेतलपुर सौरिया निवासी शैलेंद्र पुत्र रामेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है लेकिन वह मिला नहीं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें