फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ब्लॉक प्रमुख बब्बन पर 20 व डब्बन पर दर्ज हैं 29 मामले

Sat, 14 Feb 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24 आरोपी अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को अदालत में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के ब्लॉक प्रमुख भाई बब्बन पर 20 और डब्बन पर 29 मामले दर्ज हैं। बब्बन पर 2023 में भी मोहम्मदाबाद कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। डब्बन पर इससे पहले सदर कोतवाली, मोहम्मदाबाद और कन्नौज में गैंगस्टर के मामले दर्ज हो चुके हैं। दोनों भाइयों पर धोखाधड़ी, अपहरण, रंगदारी समेत कई संगीन धाराओं के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे हत्या के मामले में मथुरा की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उनके ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन पर वर्ष 2000 में पहला मामला फर्रुखाबाद कोतवाली में दर्ज किया गया था। इसके बाद 2010 में एनएसए की कार्रवाई की गई। गुंडाएक्ट की कार्रवाई भी हुई। 2023 में मोहम्मदाबाद में गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद अब उन पर गैंगस्टर लगाया गया।
यही नहीं अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर पहला मामला 2024 में फतेहगढ़ कोतवाली में लिखा गया था। मैनपुरी, कन्नौज में भी कई प्राथमिकी दर्ज हुईं। वर्ष 2021 में सदर कोतवाली, 2022 में कन्नौज के छिबरामऊ, 2023 में मोहम्मदाबाद में गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। अब मऊदरवाजा में मामला दर्ज हुआ है। डब्बन पर गैंगस्टर, 7क्रिमिनल लॉ एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार महेंद्र कटियार पर 2024 व विनीत दुबे पर 2023 पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में एक-एक मामला दर्ज है। धर्मेंद्र चतुर्वेदी पर पहले से दर्ज दो मामलों में 2008 में तमंचा बरामदगी और 2024 में धोखाधड़ी के मामले लिखे हैं। आदेश सिंह पर 2023 में मोहम्मदाबाद कोतवाली में धोखाधड़ी समेत दो मामले 2023 में दर्ज किए गए थे। इसके बाद इन सभी पर अब मऊदरवाजा थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है।

फोटो-24 आरोपी अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को अदालत में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें