फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जी पट्टे की शिकायत पर जान से मारने का प्रयास

Wed, 24 May 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी पट्टे करने की शिकायत पर दबंगों ने ग्रामीण पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया।थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिलसंडा मजरा दिउरा महसोना निवासी नरेंद्र कुमार ने मंगलवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि गांव के अपात्र लोगों के नाम पर जमीन के पट्टे किए गए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। डीएम ने जांच के आदेश दिए। इसके कारण दबंग रंजिश मानने लगे। 21 मई को गांव से कायमगंज जाने के लिए निकला। जहानपुर पुलिया व शिवरई मठ के पास कार से दबंग आ गए और उसको रोक लिया। दबंगों ने गाली-गलौज कर लात घूसों से मारा पीटा। नरेंद्र वहां से छूटकर भागा तो दबंगों ने पीछे से कई फायर किए। इसमें वह बाल- बाल बच गया। थाने में सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने इस मामले में एसओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें