फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विवाहिता को जलाने व फंदे पर लटकाने का प्रयास

Fri, 09 Jun 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज में कार व दो लाख रुपये न दे पाने पर विवाहिता को जलाने और फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया। पिता ने बेटी के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्प़ीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव खिनमिनी निवासी रामरतन कश्यप ने कानपुर के कल्याणपुर थाने के मोहल्ला माधवपुरम निवासी सुशांत कश्यप, उनके पिता सुरेंद्र कश्यप, मां रेखा व बहन सालिनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उन्होंने अपनी बेटी नीतू का विवाह चार दिसंबर 2022 को सुशांत के साथ किया था। दहेज में काफी खर्च के बावजूद ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। वह कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
कई बार बेटी को प्रताड़ित किया गया। एक बार रसोई में गैस खोल दी। नीतू को चाय बनाने के लिए भेज दिया। महक लगने पर वह बाहर भाग आई। इसके बाद प्रताड़ित किया गया। पांच जून की रात पुत्री को जबरन फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। उसने बड़ी मुश्किल से अपने को बचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें