फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाठी-डंडों व टकोरा से हमला, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 12 हजार रुपयों से भरा बैग गिरने की जानकारी लेने पर गुस्साए दबंगों ने लाठी-डंडों और टकोरा से हमला बोल दिया। दबंगों ने पथराव भी कर दिया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव नया नगला रमन्ना गुलजारबाग निवासी आदेश की पत्नी रागिनी मंगलवार देर रात बाजार से घर जा रही थीं। उसी समय 12 हजार रुपये से भरा पर्स कहीं गिर गया। आदेश ने पड़ोस में ही रहने वाली गुड्डी व ममता से पर्स के बारे में जानकारी की। इस पर उसके परिजन गुस्सा गए। घर से रमेश चंद्र, सुशील, अनूप व सुभाष आ गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। आदेश ने गाली देने से मना किया, तो उन्होंने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाने पहुंचे भाई मनोज, राजीव व बहन चांदनी, पिता देशराज को भी घायल कर दिया। कुछ लोग पथराव करने लगे। इस पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को आता देख दबंग भाग गए। घायलों का पुलिस ने इलाज कराया। आदेश की तहरीर पर रमेश चंद्र, सुशील कुमार, अनूप व सुभाष पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें