फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शाहजहांपुर में हादसे में मां और दो बेटियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुंबई से घर आईं मां को देखने मायके शाहजहांपुर जा रही महिला और दो बेटियों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिला आठ माह की गर्भवती थी। पति की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खैराती खां निवासी इरशाद कुरैशी इन्वर्टर के कारीगर हैं। वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी शबीना (26), पुत्री शिफा (5), अलीना (4) के साथ शाहजहांपुर के तिलहर कस्बे में सास शफीकन को देखने जा रहे थे।
शफीकन कुछ दिन पहले ही मुंबई से घर लौटी थीं। तिलहर के पास गोरा गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शबीना, शिफा, अलीना की मौत हो गई। घर में सूचना मिलते ही परिजन बिलखने लगे। रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इरशाद कुरैशी के भांजे सगीर कुरैशी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंचे तो मामी और दो बेटियों की मौत हो चुकी थी। मामा का इलाज चल रहा है। बताया कि मामी आठ माह की गर्भवती थीं। कुछ दिन पहले अल्ट्रासाउंड कराया था। गर्भ में दो बच्चे पलने की बात बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें