फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घड़ी व्यापारी पर हमला, मोबाइल छीनने में तीन नामजद समेत 23 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पैतृक जमीन की सफाई करते समय पहुंचे लोगों ने घड़ी व्यापारी पर हमला बोल दिया और मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने घटना के 16 दिन बाद तीन नामजद समेत 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खड़ियाई निवासी कृष्णकांत गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मैनपुरी की आवास विकास कालोनी निवासी अमन गुप्ता, पारस गुप्ता, अक्षय गुप्ता और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। कहा कि 26 अक्तूबर को दोपहर में वह पैतृक जमीन की सफाई कर रहा था। इसी दाैरान आरोपी मौके पर आ धमके और वह गाली गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में धक्का मारकर भगा दिया।
आरोपियों ने दोबारा जमीन की तरफ आने पर जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल भी छीन लिया। घटना के तुरंत बाद कृष्णकांत ने तिकोना चौकी पहुंचकर शिकायत की जिस पर चौकी प्रभारी ने फोन वापस कराया। कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें