फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हत्या में फरार वकील सहित पांच के खिलाफ कुर्की के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे वकील सहित पांच के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। तीन वर्ष पहले उधारी के रुपये मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज निवासी शरदा उर्फ सरस्वती ने मोहल्ले के वकील अजय गिहार, सुशील, सुरेश गिहार, प्रदीप, शनि, अनुज, सोनू, गांव आमिलपुर निवासी अनिल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 27 सितंबर 2021 को पुत्र शिवा उधारी के रुपये मांगने गया था। उसी दौरान इन लोगों ने रास्ते में घेरकर शिवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
फरार चल रहे अजय गिहार, सुशील, अनिल यादव, प्रदीप व अनुज के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। उसके बाद भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने कुर्की चस्पा की कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने कार्रवाई कर दी और आदेश भी तामील करवा दिए। उसके बाद भी यह लोग हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन

शारदा उर्फ सरस्वती की ओर से एंटी डकैती कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। वकील ओमपाल ने दलीलें दीं। कोर्ट ने वकील सहित पांचों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें