फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटैच के खेल में नौनिहालों की शिक्षा फंसी

Wed, 21 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों को मनचाहे स्कूल में तैनाती देने के लिए शिक्षकों के अटैचमेंट का खेल चल रहा है। इस खेल में राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर के प्राइमरी विद्यालय में 20 दिन से ताला लटका है। यहां तैनात दो शिक्षकों में एक अवकाश पर है और दूसरे को बीईओ ने जूनियर विद्यालय से अटैच कर दिया है। इस कारण प्राइमरी विद्यालय बंद हो गया और नौनिहालों की शिक्षा चौपट हो रही है।
विज्ञापन


ब्लाक राजेपुर क्षेत्र की ग्राम सभा हरसिंहपुर गहलवार में बेसिक शिक्षा विभाग का प्राइमरी विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय में दो टीचरों की तैनाती है। एक महिला शिक्षक मैटरनिटी लीव पर है। यहां तैनात दूसरे शिक्षक श्यामजी अवस्थी को बीईओ ने जूनियर विद्यालय से अटैच कर दिया है। इस कारण प्राइमरी विद्यालय बंद होने से 20 दिन से ताला लटका हुआ है। नौनिहाल स्कूल बंद होने के कारण घर लौट जाते है।

गांव के पूर्व प्रधान श्यामपाल सिंह, ग्रामीण रवेंद्र सिंह, विजय मोहन, दीप सिंह, वेदप्रकाश, राजेंद्र, सुरेंद्र कुमार, रामकिशोर, झंगड़ीलाल का कहना है कि गांव में प्राइमरी व जूनियर स्कूल हैं। यह शिक्षकोें की मर्जी से खलते और बंद होते है। इस कारण बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। विद्यालय बंद होने की जानकारी देने बीआरसी पर गया तो वहा एक एबीआरसी ने कहा कि अगर स्कूल खुलने लगेगा तो कौन से बच्चे पढ़ जाएंगे। इससे गांव वालों में रोषव्याप्त है। इसकी वह डीएम और शिक्षामंत्री से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बीईओ सुमित वर्मा ने बताया कि प्राइमरी विद्यालय का दूसरे विद्यालय से अटैचमेंट समाप्त कर दिया जाएगा। प्राइमरी विद्यालय शीघ्र खुलवाया जाएगा। प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने कहाकि इस मामले की जानकारी नहीं है। इसको दिखवाया जाएगा। अगर अटैचमेंट करने से विद्यालय बंद हुआ है तो अटैचमेंट समाप्त कर विद्यालय खुलवाया जाएगा। -
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें