जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरी आन-बान और शान के साथ मनाया गया। सामाजिक व
शिक्षण संस्थाओं ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सियासी दलों और व्यापारी संगठनों ने भी झंडारोहण कर मिष्ठान का वितरण किया।
कई जगह प्रभात फेरियां भी निकाली गईं। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट और पुलिस
अधीक्षक ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।
एसपी ने 25 सिपाहियों को
सम्मानित करते हुए पौधरोपण भी किया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। डीएम और एसपी दिनेश कुमार पी. ने
कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और केंद्रीय कारागार में
पहुंचकर शहीद मणींद्रनाथ बनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कारागार के
बैंड ने देशभक्ति की धुनों पर
शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लकूला कृषि फार्म
पर आयोजित कार्यक्रम में भी जिलाधिकारी और एसपी ने भाग लिया। सायंकाल
रामानंद इंटर कालेज से बद्री विशाल डिग्री कालेज तक एनसीसी, पुलिस,
होमगार्ड और स्काउट कैडेटों ने रैली निकाली। इसके बाद बद्री विशाल डिग्री
कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभा हुई। यहां डीएम के अलावा एडीएम मनोज
सिंघल, भारती
मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, बीएसए योगराज
सिंह और मुन्नू सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस
अधीक्षक राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी। उन्होंने 25 सिपाहियों को सम्मानित
किया। इसके बाद पौधरोपण भी किया। सिटी पब्लिक ग्रुप ऑफ एजूकेशन के संस्थापक
विजय सिंह विद्रोही ने सिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिटी
पब्लिक
डिग्री कालेज, सिटी पब्लिक महिला डिग्री कालेज में ध्वजारोहण किया। इस अवसर
पर मीनाक्षी यादव, प्राचार्य डा. नीरज सक्सेना, प्रो. राकेश सिंह और विवेक
यादव आदि मौजूद रहे। गिहार बस्ती लकूला में जय हिंद जन कल्याण सेवा समिति
की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री
बांटी। अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने डीएम
को बैज लगाकर सम्मानित किया। पुराना
कोठा पार्चा स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में प्रधानाचार्य नीलू लांबा, सेंट्स
पब्लिक स्कूल बजरिया में प्रबंधक पीयूष दुबे उर्फ बिट्टू, अनंत पब्लिक
स्कूल में प्रबंधक अंचलमणि राजपूत, आल संस कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक
सुनील मिश्रा ने आल सेंट्स स्कूल में प्रिसिंपल बीना दुबे, माडर्न पब्लिक
स्कूल में डायरेक्टर निमिषा गुप्ता,
अमनतारा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा.
जितेंद्र कटियार, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रतन मिश्रा और
लोराटो पब्लिक स्कूल में प्रबंधक गोविंद मिश्र ने ध्वजारोहण किया। महाराजा
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में निदेशक रोहित तिवारी ने ध्वजारोहण किया। घुमना
स्थित सुभाष गेट पर जिला उद्योग व्यापार मंडल (मिश्र गुट) के पदाधिकारियों
ने ध्वजारोहण
किया। इस अवसर पर अरुण प्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव
मिश्र, नगर अध्यक्ष इकलाख खां, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, विद्यानंद
आर्य और सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। चंद्रवती शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर में
मुख्य अतिथि डीएस राठौर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने प्रभात
फेरी भी निकाली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रवती शुक्ला, सुदेश
दुबे, डा.
राजेश तिवारी, सूर्यप्रसाद द्विवेदी, अनिल दुबे, रामकरन चौहान, देवदत्त
अग्निहोत्री, उमेश वर्मा, आवेश कुमार, भूरे सिंह और प्रमोद आदि मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर श्यामनगर में मुख्य अध्यक्ष डा. सुरेशचंद्र गुप्ता और
मुख्य अतिथि कौशल किशोर पाठक ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर
प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, विनोद सैनी और देवकीनंदन शाक्य मौजूद रहे।
स्वामी दीन बंधु इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गंगानरायन त्रिवेदी, महावीर
इंटर कालेज में
प्रधानाचार्य रामरतन शाक्य आदि मौजूद रहे। सरस्वती
विद्या मंदिर इंटर कालेज में मुख्य अतिथि डा. नरेंद्र पांडेय ने सरस्वती
वंदना के साथ ही ध्वजारोहण किया। यहां प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार, डा.
ब्रह्मदत्त अवस्थी, राजेंद्र कुमार, डा. ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
आवास-विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में लघु सिंचाई विभाग के
सलाहकार सतीश दीक्षित
ने झंडारोहण किया। जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, अनिल
मिश्र, रजत यादव, होरीलाल कश्यप, मुजीबुल हसन, तौफीकुल हसन, ओमप्रकाश शर्मा
आदि मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार कार्यालय नुनहाई में
राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह, महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल अंगूरीबाग
में मुनि अलौकिक महाराज, बाल हितैषी जूनियर हाईस्कूल बजरिया निहालचंद्र में
प्रधानाध्यापक अविनाश मिश्र, कृष्णकिडर्स कान्वेंट स्कूल नाला मछरट्टा में
प्रधानाचार्या चित्रा वर्मा और स्वराज गांधी आश्रम रेलवे रोड पर जनतंत्र
क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण
किया।