फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रभारी अधिकारियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी

Wed, 12 Apr 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम निकाय चुनाव के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में निकाय चुनाव के लिए 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ 11 मई को मतदान निर्धारित है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने चुनाव संबंधी अलग-अलग कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के साथ सहायक अधिकारी बनाए हैं। उन्होंने प्रभारी व सहायक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एडीएम को शीघ्र ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए। मतदान कर्मियों की ड्यूटी से संबंधित कार्य सीडीओ को, यातायात संबंधी कार्य सिटी मजिस्ट्रेट को, लेखन व निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था उप कृषि निदेशक को, मतपत्र के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, मतदाता सूची की प्रतियां तैयार कराने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर व कायमगंज को सौंपी है।
जिलाधिकारी ने सभी 18 प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित कार्य समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने के लिए सभी को सक्रियता के साथ जुटना होगा। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक, एसडीएम संजय कुमार सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें