कायमगंज (फर्रुखाबाद)। न्यू कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक ने अपनी गर्भवती डॉक्टर पत्नी को लात-घूसों से पीट दिया। वहीं, पत्नी ने पटक-पटक कर पीटने का आरोप लगाया है। पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कायमगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुल गालिब तिराहा के पास डॉ. पुष्पेंद्र यादव न्यू कृष्णा हॉस्पिटल का संचालन कर रहे हैं। इस अस्पताल में उनकी पत्नी डॉ. शिवाश्री तिवारी प्रसव करातीं हैं। वह कासगंज जनपद में सरकारी डॉक्टर हैं। उनका आरोप है कि डॉ. पुष्पेंद्र अय्याश किस्म का व्यक्ति हैं। उनके कई महिलाओं से संबंध हैं। विरोध करने पर आए दिन वह मारपीट करते हैं। एक महिला से संबंध होने की वजह से उसके एक बेटी भी है। डॉ. पुष्पेंद्र उसे मां बनने नहीं देना चाहते हैं। वह डेढ़ माह के गर्भ से हैं। इसलिए डॉ.पुष्पेंद्र उससे मारपीट करते हैं। पिता की मौत हो जाने के बाद से वह लगातार प्रताड़ित और मारपीट कर रहे हैं। सोमवार शाम जब वे ड्यूटी से घर लौटीं तो अस्पताल के स्टाफ के सामने मारपीट की और जमीन पर पटक दिया। बाल खींचकर पीटा। डॉ. शिवाश्री तिवारी ने पति डॉ. पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।