कंपिल। 33/11 विद्युत उपकेंद्र रुटौल के भटासा फीडर में खराबी आने से इस फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली छह घंटे तक गुल रही। शुक्रवार सुबह आपूर्ति शुरू की जा सकी।
गुरुवार रात करीब 11 बजे भटासा फीडर में खराबी आ गई। इससे गांव बिराहीमपुर जागीर, त्यौरखास, गढ़ी, पदम् नगला, किन्दर नगला, बरखेड़ा, रसीदपुर, सुजातपुर, दारापुर, रसीदपुर व करनपुर समेत करीब 200 गांव की बिजली गुल हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली अधिकारियों ने फीडर को दुरुस्त करना शुरू किया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई कायमगंज ग्रामीण वसीम रजा ने बताया कि फीडर में खराबी होने के चलते बत्ती गुल रही। (संवाद)