फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानिदेशक का फरमान, फिर चालू कराएं एनसीडी क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर असंचरी रोगों की रोकथाम को चल रहे एनसीडी क्लीनिक (नॉन कम्युनिकेबल डिसीज) को दोबारा चालू करने के निर्देश महानिदेशक ने दिए हैं। कहाकि इन क्लीनिकों पर शुगर, रक्तचाप आदि मरीजों की एक माह की दवाई उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा कि ऐसे रोग जिनसे संक्रमण नहीं फैलता है, जैसे शुगर, रक्तचाप आदि के मरीजों के लिए एनसीडी क्लीनिक खोले गए थे। कोरोना संक्रमण के दौरान इन्हें बंद कर दिया गया था। अब इन्हें दोबारा चालू करवा दिया जाए। इनमें ध्यान रखा जाए कि कम से कम एक महीने की दवाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि जो कर्मचारी इनमें तैनात हों, उन्हें अन्य किसी भी कार्य में न लगाया जाए। इन क्लीनिकों के संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें