फर्रुखााबाद। यातायात माह के दूसरे पखवाड़े में क्रम में दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी की देखरेख में जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन करने की सलाह दी।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने गुरुवार को सड़क पर उतर कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान शहर के लालगेट, मसेनी चौराहा, आवास विकास तिराहा के अलावा प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान चला।
दोपहिया वाहन चालकों को हर हाल में हेलमेट लगाकर वाहन चलाने और चार पहिया वाहन चालकों को सेफ्टी बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। एएसपी ने लालगेट पर बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
यातायात नियमों के पालन न करने वाले एक सैकड़ा से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने को जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने यातायात नियमों से संबंधित पंफलेट, स्टिकर वितरित किए।