12वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में शुक्रवार को फैशन का तड़का लगा। रैंप पर कैटवॉक , निर्णायक मंडल के सवालों के तर्कपूर्ण जवाब देकर कानपुर की आशी बत्रा मिस यूपी, गाजियाबाद की निधि मिस प्रिटी इंडिया और बुलंदशहर की निकिता मान मिस इंडिया चुनी गईं।
वहीं, विशालराज ने मिस्टर और सृष्टि दीक्षित ने मिस फर्रुखाबाद का ताज पहना। इसके अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों व पूर्व में हुईं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में महोत्सव में अदिति वर्मा ने काला चश्मा, काजल सिंह ने डोला रे डोला, कुशाग्र सक्सेना ने तेरी मां ने जाके पूछ लिए गीत पर नृत्य किया। सीबीआर डांस ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति पर तालियां बजीं।
मिस फर्रुखाबाद में आमना, नेहा बाजपेई, दृ़ष्टि सिंह और काजल सिंह ने भाग लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, आकाश मिश्र और संजीव मिश्र बाबी आदि मौजूद रहे।