फर्रुखाबाद। एआरटीओ ने जहानगंज व राजेपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान में जेसीबी, बस, कंटेनर सहित पांच वाहन सीज कर दिए। वाहनों पर ढाई लाख रुपये जुर्माना व एक लाख का टैक्स लगाया है।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत गुरुवार को जहानगंज-छिबरामऊ मार्ग पर चेकिंग करने पहुंचे। वहां उन्होंने एक जेसीबी, बस व ओवरलोड कंटेनर को पकड़ लिया। इन वाहनों के प्रपत्र भी पूरे नहीं थे। एआरटीओ ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया। इसके बाद एआरटीओ राजेपुर क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे। उन्होंने वहां बालू ले जा रही ट्रैक्टर टॉली को पकड़ लिया। एक अन्य वाहन भी चेकिंग में पकड़ा। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि चेकिंग में जेसीबी सहित पांच वाहन सीज कर ढाई लाख का जुर्माना लगाया गया है। एक लाख का टैक्स भी जमा कराया जाएगा। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।