फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः स्कूल संचालक ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्कूल संचालक ने वैन अनफिट होने पर एआरटीओ कार्यालय के बाहर हंगामा कर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इससे हड़कंप मच गया। अधिकारी अपने कक्ष में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी स्कूल संचालक ने कोरोना काल से अपने स्कूली वैन की फिटनेस नहीं कराई थी। एआरटीओ ने उनके वाहन का पंजीयन निलंबित कर दिया था। संचालक ने 18 हजार रुपये का जुर्माना जमा किया। बुधवार को संचालक अपने स्कूली वैन की फिटनेस कराने के लिए पहुंचे। अधिकारी वैन का भौतिक सत्यापन करने आए तो स्कूली वैन का शीशा टूटा था।
पीछे की सीट पर पाइप बंधा था। कई अन्य कमियां पाई गईं। अधिकारी ने संचालक से कमियों को दूर करने पर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही। इस पर संचालक आग बबूला होकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारी पर दलालों के माध्यम से काम करने का आरोप लगाकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। संचालक का रूप देखकर अधिकारी अपने कक्ष में जाकर बैठ गए। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों के समझाने पर संचालक वहां से वैन लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें