फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य साधने में उदय, स्वक्षम, भानु और राहुल अव्वल

विज्ञापन
निशाना लगाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में बुधवार को 51वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कर्नल अजीत बहरा ने किया। कई केंद्रीय विद्यालय से आए खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग रिंग पर पंच का दम और शूटिंग रेंज पर लक्ष्य साध कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उदयवीर, स्वक्षम, भानु प्रताप और राहुल ने लक्ष्य साधने में अव्वल रहे। यह प्रतियोगिताएं तीन दिन तक चलेंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में 51वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल अजीत बहरा ने रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने जीवन के अनुभव एवं विद्यार्थी जीवन से प्राप्त मार्गदर्शन को साझा किया।
कहा कि खिलाड़ियों को ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ खेलना चाहिए। प्रधानाचार्य आरसी पांडेय ने कहा कि खेल शारीरिक क्षमताओं को तराशने का कार्य करता है। विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना का विकास होता है। विद्यार्थी समूह में कार्य करना भी सीखते हैं।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ, कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर और फैजाबाद के केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लखनऊ संभाग से प्रेक्षक बनकर आए तरुण कुमार तिवारी की देखरेख में राजपूत रेजिमेंट सेंटर में बॉक्सिंग और निशानेबाजी की प्रतियोगिता कराई गई। 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर 14 में केंद्रीय विद्यालय शाहजहांपुर के छात्र उदयवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के छात्र उदय प्रताप ने प्रथम, लखनऊ के एकलव्य शुक्ला ने द्वितीय और केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के छात्र आयुष ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में केंद्रीय विद्यालय लखनऊ के स्वक्षम ने प्रथम और मोहम्मद यूसुफ ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया।
10 मीटर पीपी साइड एयर राइफल अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के भानु प्रताप और अंडर-19 में केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट के राहुल यादव ने प्रथम स्थान पर कब्ज किया। बॉक्सिंग अंडर-17 में अभय प्रताप, उत्कर्ष, अभिनव, अक्षत, अमित कुमार, निखिल तिवारी, आयुष तिवारी विनर रहे। अंडर-14 में किशन, विशाल सैनी, विराज, शिवम विनर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें