फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नए आलू की दस्तक, शीतगृहों में लाखों क्विंटल पुराना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-03, शीतगृह में छटाई के लिए निकाला गया पुराना आलू। संवाद
विज्ञापन

फोटो-04, सब्जी की दुकान पर रखा पंजाब का नया आलू। संवाद

- 30 फीसदी 2.91 लाख मीट्रिक टन भंडारित पुराना आलू
- 31 अक्तूबर तक शीतगृह खाली करने के थे आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जनपद के बाजारों में पंजाब का नया आलू दस्तक दे चुका है। जबकि किसानों व व्यापारियों के पुराने आलू से अभी शीतगृह भरे हैं। निर्धारित समय निकलने के बाद भी मंदी के चलते शीतगृह खाली नहीं हो सके हैं। अभी करीब 2.91 लाख मीट्रिक टन पुराना आलू भंडारित है। नए आलू की दस्तक से किसान, व्यापारी के साथ शीतगृह संचालक भी परेशान हैं।



जनपद में किसान प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं। करीब 43 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जाती है। आलू भंडारण के लिए जिले में 121 शीतगृह संचालित हैं। इनमें 11 लाख 48 हजार 53 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता है। इसके सापेक्ष इस वर्ष शीतगृहों में 9 लाख 72 हजार 814.84 मीट्रिक टन आलू भंडारित किया गया।
विज्ञापन

शासन से 31 अक्तूबर तक शीतगृह खाली करने के निर्देश हैं। भाव की मंदी के चलते पूरे वर्ष आलू की निकासी काफी धीमी गति से चली। बोआई शुरू हुई तो शीतगृहों से आलू की निकासी की भी रफ्तार बढ़ी। फिलहाल निर्धारित अवधि निकलने के बाद भी शीतगृह खाली नहीं हो सके। अभी कुल भंडारण का 30 प्रतिशत दो लाख 91 हजार 844 मीट्रिक टन आलू शीतगृहों में भरा है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक भाव में भी कोई सुधार नहीं आया। इसी बीच पंजाब प्रांत से जिले में नया आलू आने लगा है। सब्जी दुकानदार फुटकर 50 रुपये प्रति किलो पंजाब का नया आलू बेच रहे हैं। जबकि स्थानीय पुराना आलू 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हालांकि नया आलू अभी महंगा होने से आम ग्राहकों की पकड़ नहीं बन पा रही है। नए आलू की आवक बढ़ते ही पुराने आलू की दुर्गति होने के आसार हैं। इसको लेकर किसान, व्यापारी व शीतगृह मालिक खासे चिंतित हैं। उद्यान निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शीतगृहों से आलू की निकासी चल रही है। 30 नवंबर तक शीतगृह खाली करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें