फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो किलो गांजे समेत गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सट्टे की खाईबाड़ी के साथ गांजा बेचने का कारोबार करने वाले शातिर इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर 20 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया गांजा दो किलो है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में मिले एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मिले एक थैले में दो किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला अस्तबल तराई बताया। वह सट्टे की खाईबाड़ी भी करता है। सट्टे की खाईबाड़ी करने के बाद गांजा बेचने जा रहा था। थानाध्यक्ष भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि इरफान कई सालों से सट्टा, जुआ और नशे के कारोबार में लिप्त है। उस पर 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें