फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चोरी की कार सहित दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 12 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालंज। चोरी की कार सहित दो लोगों को एसओजी व थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से लाइसेंसी पिस्टल व आठ कारतूस बरामद किए। पिस्टल का लाइसेंस दूसरे व्यक्ति के नाम पर है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व एसओ राजेश राय ने संयुक्त अभियान में थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर दिनारपुर निवासी सुनील कुमार व शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव दाउदगिरा निवासी अरसद मेराज को पकड़ लिया।
पुलिस ने इनके पास से चोरी की कार बरामद कर ली। तलाशी में सुनील के पास से लाइसेंसी पिस्टल व आठ कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सुनील ने बताया कि पिस्टल फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर निवासी खुमान सिंह के नाम पर है। बरामद कार एक व्यक्ति से खरीदने की बात बताई। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की कार बरामद करने के मामले में सुनील व अरसद मेराज को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सुनील व खुमान सिंह के खिलाफ लाइसेंसी हथियार का गलत इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज कर उसको माल खाने में जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें