फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर आढ़तियों ने मारपीट कर दी धमकी

Mon, 12 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। आलू के बीस हजार रुपये हड़पकर आढ़तियों ने घर में घुसकर किसान के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव किलमापुर निवासी राम बहादुर शर्मा ने एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर जनपद मैनपुरी में थाना बेवर के गांव कोट निवासी आढ़ती हरिओम दीक्षित, महेंद्र बाबू दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि उसने अपने खेत से 20 जनवरी 2022 को 72 पैकेट आलू खोदवाकर गांव के अनिल के ट्रैक्टर में लदवाकर मैनपुरी मंडी में भिजवाया था।
आलू के पैकेट आढ़ती हरिओम दीक्षित व महेंद्र बाबू दीक्षित की आढ़त पर बेच दिए। आढ़ती हरिओम ने दो हजार रुपये नकद व 1400 रुपये ट्रैक्टर के भाड़े के दे दिए। बीस हजार रुपये की चेक दे दी। चेक बैंक में लगाने पर खाते में रुपये नहीं होने पर बाउंस हो गई। इस पर हरिओम दीक्षित से संपर्क कर जानकारी दी। उन्होंने कुछ दिनों में नकद रुपये देने का भरोसा दिया। इसके बाद रुपये को लेकर टालते रहे। 30 मई को हरिओम व महेंद्र बाबू गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के आने पर यह लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें