फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर चाक चौबंद इंतजामकार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर चाक चौबंद इंतजाम

विज्ञापन
शहर कोतवाल को दिशा निर्देश देते एसपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। पांचालघाट से लेकर बरेली इटावा हाईवे तक पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

रविवार को एसपी ने पांचाल घाट पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जाम से निपटने के लिए यातायात प्रभारी को कड़े प्रबंध रखने के निर्देश दिए।
रविवार शाम से ही जनपद मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर से लोगों का कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आना शुरू हो गया। इससे पहले दोपहर में पांचाल घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का एसपी डा.अनिल मिश्रा ने जायजा लिया।
उन्होंने यातायात प्रभारी देवेश को पार्किंग के अलावा जगह जगह बैरीकेडिंग कराने के आदेेश दिए। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय से घाट की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीओ सिटी राजवीर सिंह की अगुवाई में चार एसओ, दस दरोगा, 40 सिपाही के अलावा सिटी सर्किल के तीनों थानों की फोर्स लगाई गई है। घाट पर बाढ़ राहत की डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी।
सादे कपड़ों में एलआईयू के जवान भी घाट पर मुस्तैद रहेंगे। प्रशासन की ओर से घाट पर रोशनी व शौचालय की व्यवस्था की गई है। घाट पर सफाई कर्मियों को भी लगाया गया है।
इन मार्गों पर रोका जाएगा यातायात
छिबरामऊ से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को जहानगंज थाने के पास रोका जाएगा। मैनुपरी से आने वाले वाहनों को चौकी मदनपुर व रोहिला चौराहे पर रोका जाएगा। जनपद एटा से आने वाले वाहनों को थाना अलीगंज व कायमगंज कोतवाली के इब्राहिमपुर में रोका जाएगा।
शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को थाना अल्लाहगंज के हुुल्लापुर में रोका जाएगा। हरदोई से आने वाले वाहनों को रूपापुर में रोका जाएगा। जबकि कानपुर से कन्नौज होकर आने वाले माल वाहनों तथा ट्रक, टैंकर, लोडर को गुरसहायगंज से छिबरामऊ जाने वाले मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
एसपी डा.अनिल मिश्रा ने बताया कि यातायात व्यवस्था के तहत बड़े वाहनों को रोकने के लिए पड़ोसी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। ताकि जाम की समस्या पैदा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें