फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अर्पित, दिव्यांशी दौड़े सबसे तेज

Sat, 18 Oct 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-37, स्टेडियम में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में छलांग लगाता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में 36वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन

जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। अर्पित व दिव्यांशी सबसे तेज दौड़े, वहीं शिवकुमार व सलोनी ने लंबी छलांग लगाई।

शुक्रवार को स्टेडियम में डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने 800 मीटर दौड़ के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू करवाई। कानपुर के अर्पित यादव ने प्रथम, कन्नौज के प्रशांत ने द्वितीय व इटावा के अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में दिव्यांशी, सिवोदनी, पलक, ऊंची कूद में सलोनी, करिश्मा, स्वार्थी कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग ऊंची कूद में नैंसी, प्रतिज्ञा, रागिनी, गोला फेंक में नव्या, पूनम, मानसी, 600 मीटर दौड़ में नैंसी, रुखसत व हेमा कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग ऊंची कूद में नव्या, दीपांशी, संस्कृति, 800 मीटर दौड़ में राजुल यादव, रुचि, रागिनी, जूनियर वर्ग बालक ऊंची कूद में शिवकुमार, आनंद कुमार व मोहित कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह व भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल ने डीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, केशव गंगवार, सुनील पाल, रजनीश शिवा, दीपावली कुमार, आरती यादव, रितु मिश्रा, नेहा भारद्वाज, राहुल यादव, राकेश कुमार, अभिषेक अवस्थी, तुषार चौधरी, धनंजय सिंह, अनुराग पटेल व शुभम मौर्या आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षक नेता लालाराम दुबे, नरेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेश दुबे, प्रवेश रत्न शाक्य, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, विजेंद्र मथुरिया व देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें