फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवती ने शादी का झांसा देकर सेना के जवान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के तहरीर देने के बाद भी कायमगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जवान के परिजन युवती को जान माल की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को संबोधित प्रार्थना पत्र जनसुनवाई कर रहे सीओ को दिया। इसमें बताया कि चार वर्ष पहले कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी युवक से जान पहचान हो गई। लगभग डेढ़ माह बाद युवक की थल सेना में नौकरी लग गई। ट्रेनिंग के बाद युवक घर आया और शादी करने का झांसा देकर अपने घर ले गया। युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से युवक जब भी घर आता था, उसको बुलाकर दुष्कर्म करता रहा।
युवक के भाइयों को भी पूरे मामले की जानकारी हो गई। युवती परिजनों के साथ युवक के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गई। बीती हुई घटना के बारे में बताया। युवक के परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। परिजन युवक की दूसरी जगह शादी करवा रहे हैं। इस मामले में कोतवाली कायमगंज में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। युवक के परिजन लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है। सीओ ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें