फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में सेना के हवलदार की मौत

Wed, 23 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : demo
विज्ञापन
कायमगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में सेना के हवलदार की मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रुप से घायल हैं। दोनों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी अहिलकार और संजू बाइक से मंगलवार शाम कायमगंज से वापस घर जा रहे थे। अलीगंज रोड पर नहर के पास सामने से आ रहे कंपिल थाना क्षेत्र के सफा गांव हवलदार नरेंद्र सिंह की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। नरेंद्र सिंह पत्नी के साथ कायमगंज स्टेशन आ रहे थे। कुमाऊं रेजीमेंट के नरेंद्र सिंह की तैनाती बीकानेर में थी। वह पत्नी के साथ बीकानेर जा रहे थे। दुर्घटना में संजू और अहिलकार और नरेद्र सिंह और उनकी पत्नी घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल अहिलकार व संजू को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं गांव भटासा निवासी अशोक व उनकी 11 वर्षीय पुत्री शिवानी को गांव में ही अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें